logo

बिहार के इस शहर से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, विकास और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

76878.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार का मुंगेर शहर एक ऐसा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है, जो देश और दुनिया में योगाश्रम, जमालपुर रेल कारखाना, चंडिका स्थान, सीताकुंड और आईटीसी के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही इस जगह की पहचान आनंदमर्ग के संस्थापक आनंदमूर्ति (प्रभात रंजन सरकार) की जन्मस्थली के रूप में भी है। हर साल यहां लाखों सैलानी योगाश्रम और जमालपुर का दौरा करते हैं। ऐसे में अपनी ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व के कारण यह शहर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके बावजूद काफी लंबे समय से मुंगेर से हवाई सेवा की कमी महसूस की जा रही थी। नीतीश सरकार ने दी हवाई सेवा को मंजूरी
हालांकि, अब यह सपना जल्द ही साकार होने वाला है। सोमवार को नीतीश सरकार ने बजट में मुंगेर से हवाई सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत 19 सीटों वाले छोटे विमानों का संचालन किया जाएगा। मुंगेर में सफियाबाद स्थित हवाई अड्डे को हवाई यात्रा के लिए तैयार किया जाएगा। इस हवाई सेवा की शुरुआत मुंगेर शहर के विकास में एक नई राह खोलेगी। 

विधायक ने उठाया था मुद्दा
बता दें कि सफियाबाद हवाई अड्डे पर पहले भी कई महत्वपूर्ण नेताओं और प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर उतर चुके हैं। लेकिन इसे नियमित हवाई उड़ान की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी थी। मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। अब उनके प्रयासों के फलस्वरूप यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि 19 सीटों वाले विमान के संचालन के लिए सहमति मिल गई है। इससे मुंगेर के विकास और पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा। इसके अलावा हाल ही में सुल्तानगंज में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की योजना को भी मंजूरी मिली है, जो राज्य में हवाई यातायात को और अधिक सुलभ बनाएगा। इसके साथ ही यह क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

Tags - Munger Historical & Cultural City Air Service will Start Bihar News Latest News Breaking News