द फॉलोअप डेस्क:
बिहार निवासी सेना से रिटायर्ड सूबेदार (retired Subedar ) का बेटा, पाकिस्तान के लिए जासूसी (Spying for Pakistan) करने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी का नाम अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) है। 31 वर्षीय अभिषेक सिंह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने असम से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अभिषेक एक न्यूड वीडियो कॉल (Nude video call for Spying) के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों के चंगुल में आया था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक को न्यूड वीडियो कॉल आय़ा था। बाद में यही वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग भेजकर अभिषेक को ब्लैकमेल किया गया और गैरकानूनी काम कराए गये।
NIA पता लगाने में जुटी है कि अभिषेक सिंह को किस महिला ने न्यूड वीडियो कॉल किया था और इस काम में कितने लोग संलिप्त हैं।

मुजफ्फरपुर में रहता है आरोपी का परिवार
अभिषेक के पिता सुरेंद्र सिंह भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान हैं। परिवार मूलरूप से पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थानाक्षेत्र के सेवराहा गांव का रहने वाला है। सेवानिवृत्ति के बाद परिवार ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर में जमीन खरीदा और वहीं मकान बनाकर रहने लगे।
.jpeg)
सतगांव के गांधीनगर से हुई है गिरफ्तारी
अभिषेक सिंह को असम के सतगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर से गिरफ्तार किया गया है। इस केस में बेगुसराय निवासी रितेश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। रितेश सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले अभिषेक की सहायता करने का आरोप है। बताया जाता है कि दोनों किराए के मकान में रहकर पाकिस्तान के खुफिया ऑपरेटिव को सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करते थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी फिलहाल रितेश और अभिषेक से पूछताछ में जुटी है। गौरतलब है कि अभिषेक सिंह का बड़ा भाई विवेक सिंह भी भारतीय सेना में सेवा दे चुका है।
गांव वालों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अभिषेक बचपन में कभी-कभार गांव आता था। हालांकि, इधर लंबे समय से उसका गांव के लोगों के साथ संपर्क नहीं था।