logo

भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, मिला जीत का आशीर्वाद

abhi12.jpg

Bankipur by Re-Election:
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने अभिषेक सिन्हा को आगामी चुनाव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।

 

नीतीश कुमार ने चुनाव लड़ने का दिया संदेश
नीतीश कुमार ने अभिषेक को जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ भी मौजूद रहे।

कौन हैं अभिषेक?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अभिषेक सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कुमार लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े हुए हैं। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी नेताओं में भी गिना जाता है। पार्टी का यह फैसला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अभिषेक पूर्व में बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह बीजेपी पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह बंटी मंडल में महामंत्री और मंत्री जैसे संगठनात्मक पदों पर भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, 9 जुलाई को होने वाले नामांकन कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने अभिषेक कुमार के लंबे संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए उन्हें बांकीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

Tags - Abhishek Sinha Bankipur By Election Bankipur Assembly By Election