logo

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने काट लिया अपना गुप्तांग, बिहार के रोहतास में सनसनीखेज घटना

6501.jpg

रोहतास/बिहार
बिहार के रोहतास जिले में मंगलवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिससे युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक की उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है। घटना सासाराम की है। डॉक्टरों का कहना है युवक में नपुंसकता आ जाएगी।   
 

डॉक्टरों का कहना है युवक में नपुंसकता 
जानकारी के मुताबिक, कुसडिहरा गांव में रहने वाला एक युवक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इससे युवक मानसिक रुप से परेशान होकर धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काटकर अलग कर लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। इस दौरान उसने अपने गले पर भी वार किया है। इस खौफनाक घटना के बाद पत्नी और परिजन तुरंत उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी जान तो बच जाएगी लेकिन गुप्तांग कटने की वजह से युवक में नपुंसकता आ जाएगी।    

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

एक तरफ इस घटना के बाद आसपास में लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों में डर बना हुआ है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद में आकर लोग कितना खतरनाक कदम उठा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय रहते परामर्श और सहयोग बेहद जरूरी होता है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Tags - Rohtas shocking incident Sasaram case Bihar self harm incident Bihar domestic dispute case Bihar crime news