logo

जहानाबाद में ड्रम के नीचे छिपे जहरीले सांप ने डंसा, महिला की मौत 

saanp2.jpg

जहानाबाद/बिहार

बिहार के जहानाबाद में मंगलवार को घर में रखे ड्रम से चावल निकालने के दौरान एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कल्पा थाना क्षेत्र के किनारी गांव का है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

खाना बनाने के लिए ड्रम से चावल निकाल रही थी
जानकारी के मुताबिक, शाम को महिला खाना बनाने के लिए ड्रम से चावल निकाल रही थी, तभी नीचे छिपे सांप ने उसे डंस लिया। उसके बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। इसे देख परिवार वालों ने आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।    

परिजनों में मचा कोहराम
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों और आसपास में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Jehanabad snake bite case Bihar snake attack woman death snake bite rural Bihar incident poisonous snake bite India