मुंगेर/बिहार
बिहार के मुंगेर जिलें में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गैरेज में जा घुसी। जिससे वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौते हो गई। घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और सड़क जाम कर दिया। इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दी। हादसे के बाद कार सवार फरार।

मृतकों की पहचान
घटना मुंगेर जिले के तेलिया तालाब के पास का है। सूत्रों के मुताबिक, तालाब के पास एक गैरेज है, जिसमें लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गैरेज में घुस गई। वहां काम कर रहे तीन लोगो इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मुहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मुहम्मद अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवाढ़ी निवासी राजा के रुप में हुई है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दोड़कर मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कार को घेरकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

हादसे के बाद कार सवार फरार
ग्रामिणों ने मुंगेर-भागलपुर मेन रोड को जाम कर इस घटना का विरोध किया। इससे आमजन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग घटनास्थल से कार छोड़कर भाग गए। इधर, सूचना मिलते ही एसएचओ विपिन कुमार सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरु की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।