logo

काम करते हुए अचानक गिरा प्लाई का ढेर, महिला की दबने से दर्दनाक मौत

जतब.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पटना के नदी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नेशनल प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात को हुई जब महिला के ऊपर प्लाई का ढेर गिर गया और वह नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि मृतका मुल्लर देवी(50) मोजीपुर गांव की रहने वाले थी। फैक्ट्री में प्लाई घिसने का काम करते थी। शुक्रवार रात को काम करते समय कई टन वजनी प्लाई के नीचे दब गई। 


मौके मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों से पूछताछ की गई है। बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।