logo

मुंगेर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर खाख

66ु.jpg

मुंगेर/बिहार

बिहार के मुंगेर जिले में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा करीब हजारों की संपत्ति जलकर खाख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना जिले के कादरगांव का है।

हजारों की संपति जलकर खाख
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-22 स्थित कादरगांव का है। जहां एक महिला रीना देवी जिनका घर फूस का था, उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। महिला ने बताया कि हादसे में घर में रखा करीब हजारों की संपति जलकर राख हो गई। 

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार 
ग्रामिणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश का प्रयास किया। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग दमकल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

Tags - Munger fire news short circuit fire in Munger Bihar fire incident Munger house fire Kadergaon fire incident