logo

बिहार में 46 प्रखंड को मिले नए BDO, 136 पदाधिकारियों का हुआ तबादला; यहां देखे पूरी लिस्ट 

ट्रैन्स्फर.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में ग्रामीण विकास विभाग ने 46 प्रखंडों में नए प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) की पदस्थापना की है। विभाग द्वारा सोमवार को 123 पदाधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया, जिसमें बीडीओ के अलावा ग्रामीण विकास पदाधिकारी और अन्य विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों का समावेश है। इन पदाधिकारियों को मार्च माह का वेतन उनकी नई नियुक्ति स्थल से ही मिलेगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदाधिकारियों का पदस्थापन नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल विभाग में योगदान देना होगा।
इसके तहत, 30 ग्रामीण विकास पदाधिकारियों (लेवल-7) को विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित किया गया है, वहीं 37 परियोजना पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा, तीन कार्यपालक दंडाधिकारी और चार जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बनाए गए हैं। साथ ही तीन ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारियों को बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (विपार्ड) में नियुक्त किया गया है।
पटना और अन्य जिलों में पदस्थापित नए बीडीओ
पटना जिले में मोकामा, संपतचक, फतुहा, औरंगाबाद, कटिहार, गया, जमुई, जहानाबाद समेत विभिन्न जिलों में नए बीडीओ की नियुक्ति की गई है। इन जिलों में रवि कुमार, अनुज्ञा कुमारी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार अग्रवाल, सन्नी सौरभ, राकेश कुमार, योगेंद्र पासवान, शशिभूषण साहू, सुनील कुमार चांद, आशीष कुमार मिश्र जैसे अधिकारियों को पदस्थापित किया गया है।
अन्य जिलों में भी नए बीडीओ की तैनाती
नवादा, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, समस्तीपुर, सहरसा, सीतामढ़ी, सारण, सुपौल जैसे जिलों में भी बीडीओ के पद पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें से अजय कुमार प्रिंस, कुमुद कुमार, दिवाकर कुमार, अरविंद कुमार, सरोज कुमार, राजेश्वर राम, चंद्र भूषण गुप्ता, ऋतुरंजन कुमार, पल्लवी सागर, आलोक कुमार, अमित आनंद, भगवान झा, श्वेता और अरविंद कुमार जैसे अधिकारियों को तैनात किया गया है। इस बदलाव से बिहार के विभिन्न प्रखंडों में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
 

Tags - BIHARBIHARNEWSBIHARPOSTTRANSFERPOSTINGBDOLATESTNEWS