logo

कंस्ट्रक्शन साइट से गिरकर 2 मजदूरों की मौत 

POTA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पटना में मंगलवार की शाम कंस्ट्रक्शन साइट से गिरकर 2 मजदूरों की मौत हो गई। घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के पार्वती पथ में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल सिंह का मकान बन रहा था। इसी मकान के बनने के दौरान हादसा हुआ है। मृतकों में राजू राय और शिवशंकर सिंह शामिल हैं। दोनों वैशाली जिले के रहने वाले थे। दोनों पटना में रहकर मजदूरी करते थे। घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश है। सभी मुआवजे की मांग कर रहे हैं। एक मजदूर ने बताया कि सेंटरिंग का काम चल रहा था। बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया। चित्रगुप्त नगर थानेदार आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है।