जामताड़ा:
Jamtara News: राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा (National Bauri Struggle Front), झारखंड के तत्वावधान में जामताड़ा के ऐतिहासिक बैना मैदान (डंगाल) में रविवार को भव्य राज्य स्तरीय बाउरी जाति महासम्मेलन का आयोजन (events) किया गया। ‘एकता, जागरूकता, शिक्षा, अधिकार और सम्मान’ के मूल मंत्र (Core Principle) के साथ आयोजित इस महासम्मेलन (Grand Conference) में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल (West Bengal) से भी बाउरी समाज (Bauri community) के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं (Youth) के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करना और समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन करना था।

शिक्षा, अधिकार और एकजुटता पर दिया जोर
महासम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय बाउरी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत बाउरी ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिक कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित नहीं होगा, तब तक अधिकारों की लड़ाई अधूरी रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण बाउरी और उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी ने समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास और मजबूत संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। पश्चिम बंगाल से पहुंचे विशेष वक्ता दयामल बाउरी और सिमंत बाउरी (बंगाल टाइगर) तथा निरसा के दारा बाउरी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक चेतना फैलाकर ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।

शहीद सरदार गोवर्धन दीकपति बाउरी को किया नमन
सम्मेलन के दौरान चुआड़ विद्रोह के अमर नायक और समाज के गौरव शहीद सरदार गोवर्धन दीकपति बाउरी के ऐतिहासिक संघर्ष और विचारों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके पदचिह्नों पर चलने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
.jpeg)
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील बाउरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिताली बाउरी, सचिव गौर बाउरी, कोषाध्यक्ष श्यामल बाउरी, सह सचिव दयाल बाउरी, गौतम बाउरी और सुखदेव बाउरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि जामताड़ा में पहली बार आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम ने बाउरी समाज की एकजुटता को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है।