logo

प्रपोज डे पर लड़की ने लिखा तेजस्वी को अनोखा लेटर, हो रहा वायरल

teju_smile.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
नए साल की शुरूआत के साथ ही प्रेमी जोड़ों को सबसे ज्यादा बेसब्री से वैलेंटाइन डे का इंतजार होता है। कल रोज डे के साथ इसकी शुरूआत हो चुकी है। आज प्रपोज डे है। इस दिन लोग लोग अपने लवर, सोलमेट को अपने दिल की बात कहते हैं। वहीं बिहार की रहने वाली पिंकी ने भी अपनी दिल की कही है। लेकिन उन्होंने सोलमेट या लवर को नहीं वल्कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम लेटर लिखा है। चिठ्ठी काफी उम्मीद से लिखी गई है। इसके साथ ही काफी मजेदार तरीके से मगही में लिखी गई है। लेकिन इसमें एक पेंच है। इस लेटर में पिंकी ने प्यार का इजहार नहीं बल्कि अपने दर्द को बयां किया है। जिसमें लड़की ने लिखा है कि हम बहुत टेंशन में हैं। अफेयर के उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे। इससे आप समझ गए होंगे की लड़की ने अपने बेरोजगारी का दुख बयां किया है। लड़की ने लिखा आप तो लव मैरेज करके सेट हो गए लेकिन शादी नहीं हो पा रहा।  सरकारी नौकरी नहीं होने के कारण कारण वह अपने वन साइडेड प्यार को प्रपोज नहीं पा रही है। इसलिए पिंकी ने बड़ी उम्मीद से तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखा है जिसमें उन्होंने नौकरी का जुगाड़ लगाने की आग्रह की है।


क्या लिखा पत्र में
पिंकी ने पत्र में लिखा है कि डियर तेजस्वी जी, उप मुख्यमंत्री, बिहार आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरिज कर लिए, लेकिन हमर मैरिज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रही। एक तो भैंकेंसी (वैकेंसी) नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है। ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज (प्रपोज) भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।


चिट्ठी अब खबर में है और इसी बहाने हम भी
पिंकी नाम से इस लेटर का सोशल मीडिया पर अब जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसके साथ ही पिंकी का प्यार प्रभात भी जोरों से चर्चा में हैं। वहीं प्रभात भी पीछे न रहते हुए अपने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है। वे लिखते हैं कि ‘लव लेटर जब दूसरे को भेजना था, तो बीच में मेरा नाम काहे ला जोड़ दी पिंकी जी। खैर चिट्ठी अब खबर में है और इसी बहाने हम भी।