logo

अजब-गजब : स्पेन जा रही फ्लाइट पहुंची पुर्तगाल, फिर...

Ryanair.png

डेस्क:
यूरोप (Europe) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डबलिन (Dublin) से एक फ्लाइट ने उड़ान भरी। फ्लाइट को पुर्तगाल (Portugal) जाना था, लेकिन ये फ्लाइट स्पेन पहुंच गई(the Flight reached spain )। बाद सभी यात्रियों को बस से सीमा पार करा पुर्तगाल (Portugal crossed the border by bus) भेजा गया। पूरी घटना की जानकारी फ्लाइट में सवार यात्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।


स्पेन के मलागा पहुंचा
ब्रिटिश अखबार मिरर के मुताबिक ये फ्लाइट Ryanair की थी। बैरी मास्टर्सन नाम के पैसेंजर ने कहा कि उन्हें पुर्तगाल के फ़ारो में लैंड करना था लेकिन वास्तव में वो स्पेन के मलागा पहुंच गए थे। ऐसा नहीं है कि ये यात्री की गलती था और वो गलती से किसी और फ्लाइट में चढ़ गया। बल्कि सारी गलती फ्लाइट की थी।

बस में बिठा कर सीमा पार कराया गया
फ्लाइट में सवार यात्री का नाम बैरी है। उसने दावा किया है कि फ्लाइट डबलिन से चली थी। जिसमें कुल 157 लोग सवार थे। फ्लाइट पर सवार यात्रियों को फारो जाना था लेकिन उन्हें पुर्तगाल भेज दिया गया। बैरी ने ये भी दावा किया कि सारे यात्रियों को एक ही बस में बिठाया गया। इतना ही नहीं बॉर्डर पर दूसरी बस में इन सबको बिठाया गया।

हड़ताल के चलते फ्लाइट्स को दूसरे शहर की तरफ मोड़ना पड़ा
इस गड़बड़ी को लेकर  एयलाइंस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि फ्रांसीसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की हड़ताल के चलते फ्वाइट को डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइंस ने कहा कि ये पूरी तरह से उनके नियंत्रण से बाहर थी। कहा जा रहा है कि 16 सितंबर को इस हड़ताल के चलते कई फ्लाइट्स को दूसरे शहरों की तरफ मोड़ना पड़ा।