पिछले साल 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आये थे तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगाजी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साधना सिद्धी में बदलती है तो जो खुशी मिलती है वह देशवासियों के चेहरे पर देख पा रहा हूं।
बिहार के नवादा जिले में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित आवश्यक संशोधनों के पारित न हो पाने के विरुद्ध "निंदा प्रस्ताव" के लिए आज रांची नगर निगम में महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संपूर्ण विपक्ष इस विषय पर नकारात्मक और महि
राजधानी पटना को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने के लिए 'नगर नेत्र' प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा है। इसके तहत 19 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को शहर की सड़कों पर उतारा जाएगा, जो AI कैमरों से लैस होंगे।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित रूटुगुटू जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत को मुठभेड़ में मार गिराया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुंबई में आयोजित नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखण्ड के स्टूडेंट्स (कक्षा 2 से 5) के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
पीड़िता की पहचान झारखंड के धनबाद जिले की निवासी पूजा दत्ता के रूप में हुई, जो बॉश कंपनी में कार्यरत थीं। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही लगातार दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया।
नवादा में आज रविवार सुबह राइस मिल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 50 हजार का एक इनामी अपराधी को पैर में गोली लगी।
नालंदा जिले में महाजन के दबाव से तंग होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया।
बिहार के नवादा जिले में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद आग फैलने से घर में रखे सामान भी जल गए।
पीएम ने कहा कि हम बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 फीसदी सदस्यों का वोट हासिल नहीं कर पाए, लेकिन हमें इल्म है कि देश की 100 फीसदी नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे पास है।