logo

छत्तीसगढ़ : सुकमा में सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

naxal10.jpg

सुकमा 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला रिजर्व गार्ड (DRG) द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें कम से कम 12 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ घने जंगलों वाले इलाके में उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सल गतिविधियों की सूचना पर तलाशी अभियान चला रही थी।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जो काफी समय तक चली। फायरिंग थमने के बाद इलाके की सघन तलाशी ली गई, जिसमें AK-47, इंसास राइफल, अन्य ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली सामान बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों में संगठन के सक्रिय और इनामी कैडर शामिल बताए जा रहे हैं।


सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से कोंटा और आसपास के इलाकों में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मुठभेड़ स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी या छिपे हथियारों का पता लगाया जा सके।
प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा और किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags - Nationa। News Nationa। News Update Nationa। News।ive Country News Breaking News