logo

na की खबरें

अर्टिगा कार और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 6 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ देवां थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार सवार 6 लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जयपुर में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू डंपर ने 17 गाड़ियों को रौंदा, 12 की मौत और कई घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बेकाबू होकर 17 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से घायल 

तेलंगाना से सड़क हादसे का एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां रंगारेड्डी जिले में सोमवार को बजरी से भरा एक ट्रक और आरटीसी की बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद बजरी बस पर गिर गई, जिससे हादसे में 20 लोगों की दबकर मौत हो गई

सोनबरसा में बोलीं प्रियंका : पीएम को एक ‘अपमान मंत्रालय’, बनाना चाहिये, गांधी परिवार पर उनके व्यंग्य से भर जाएगी पूरी लाइब्रेरी

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सोनबरसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया।

ED की बड़ी कार्रवाई : अनिल अंबानी के घर से लेकर दफ्तर तक 3,000 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

अनिल अंबानी के लिए मुश्किलें एक बार फिर गहराती दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की करीब 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

जजों के परिवारों पर केस कराए गए, ताकि हम दबाव में आएं- भारत के पूर्व CJI ने सुनाया दर्द

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) एन वी रमना ने खुलासा किया है कि उन्हें दबाव में लाने के लिए उनके परिवार को टारगेट किया गया और झूठे केस दर्ज कराए गए।

डेढ़-दो महीने के लिए दिल्ली छोड़ें अगर मुमकिन हो, ज़हरीली हवा पर देश के शीर्ष डॉक्टर की चेतावनी

दिल्ली की हवा इन दिनों जानलेवा हो चुकी है। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है — औसतन 377 से ऊपर, जबकि आनंद विहार, आरके पुरम, चांदनी चौक और रोहिणी जैसे इलाकों में यह 400 पार कर चुका है। यानी, वहां की हवा में हर सांस

वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत; एकादशी पर उमड़ी भारी भीड़ बनी वजह

श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को एकादशी के अवसर पर दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई।

कोबरा पोस्ट का खुलासा : अनिल अंबानी के समूह पर 41,000 करोड़ की लूट का आरोप

कोबरा पोस्ट ने गुरुवार को एक नई जांच रिपोर्ट जारी कर हलचल मचा दी है। इस रिपोर्ट का नाम “Lootwallahs-01” रखा गया है, जिसमें उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस एडीए ग्रुप (ADAG) पर 41,000 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का दावा:  भारत और पाक को धमकी दी थी, रोक देंगे व्यापार समझौता; मोदी की तारीफ में भी बोले

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सनसनीखेज दावा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए धमकी दी थी कि अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रखी, तो अमेरिका व्यापार समझौता रद्द कर देगा।

छत्तीसगढ़ : कांकेर में 21 नक्सलियों ने हथियरों के साथ किया सरेंडर, रेड कारपेट पर पुलिस ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सक्रिय रहे 21 नक्सलियों ने 18 हथियार के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों का जंगलवार कॉलेज परिसर में आज आयोजित कार्यक्रम में रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया।

केंद्र पर सुप्रीम कोर्ट की लगाम : बंगाल के नरेगा फंड पर लगी रोक हटाने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (27 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी राहत देते हुए राज्य में 100 दिन की रोज़गार योजना (मनरेगा) को फिर से शुरू करने का आदेश बरकरार रखा।

Load More