केंद्र सरकार झारखंड के विकास और झारखंडियों की आवाज को दबाना चाहती है। आज झारखंड में हेमंत सरकार अपने बल-बूते पर पूरे देश में बेहतर कार्य कर रही है।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मधेया पंचायत में अंजान शहीद के समीप दानरो नदी पर 6 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी योग्य लाभुक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ निश्चित रूप से उठायें। निर्धारित समय पर फॉर्म भरकर झारखंड सरकार के इस अति महत्वकांक्षी योजना को सफल बनायें।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से करीब 15 किलोमीटर लंबी दो सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जायेगा।
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका और रमकंडा प्रखंड में लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से 3 पुलों का निर्माण किया जाएगा।
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को गढ़वा के नया समाहरणालय के सभागार में मनरेगा के तहत नव नियुक्त 13 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया।
गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनता संवाद का आयोजन किया।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मधेया पंचायत के दर्जनों लोग विभिन्न दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ पंचायत के अधिसंख्य ग्रामीणों ने बीजेपी सहित अन्य दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।
गढ़वा के नवनिर्मित समाहरणालय परिसर में शहीदों के सम्मान में स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।
गढ़वा में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से 1000 सीट क्षमता वाली नयी हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।