मंत्री को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए सरकार द्वारा एक सक्षम समन्वय एवं अनुश्रवण समिति गठित करना आवश्यक प्रतीत हो रहा है, जिसमें स्थानीय सांसद और विधायक भी शामिल किये जाएं।
झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के कदमा में कन्वेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी के पास पार्क और साकची डी.एम. लाइब्रेरी का विषय उठाया था, जिसका लिखित उत्तर नगर विकास एवं आवास विभाग ने दिया। हो-ह