गिरिडीह पुलिस प्रशासन की ओर से “आपका मोबाइल फिर से आपका” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुमशुदगी, चोरी और स्नैचिंग की शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों में से 113 भुक्तभोगी को उनके मोबाइल वापस सौंपे गए।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों में खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर 2025 का वेतन 25 सितंबर 2025 से भुगतान किया जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।
भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। सोरेन को भेजे गए एक पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया में सुनियोजित लूट और पक्षपात हुआ है।
आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक खुशी का अवसर सामने आया है, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका शिल्पा राव ने भेंट की।
रांची के पारस हॉस्पिटल एचईसी ने अत्याधुनिक पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी कंप्यूटेड टोमोग्राफी (पेट सीटी) स्कैन सुविधा की शुरुआत की है। यह आधुनिक तकनीक कैंसर, न्यूरोलॉजिकल और कार्डियक बीमारियों की सटीक जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जमशेदपुर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वन्यजीवों की सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले में 88,606 लाभुकों को सितंबर माह 2025 की सम्मान राशि प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से प्रदान कर दी गई है।
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीओडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जमुआ प्रखंड निवासी छात्र त्रिदेव कुमार की मौत हो गई।
गुमला से एक बड़ी खबर आ रही है कि गुमला पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नक्सलियों बीच एक बड़ी मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में दोपहर 3 बजे शुरू होगी।