वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के शव शनिवार को झारखंड पहुंचेंगे। शुक्रवार को वियतनाम में दोनों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके शव भारत के लिए रवाना कर दिए गए।