logo

Ranchi की खबरें

रांची : इंजीनियर के घर इनकम टैक्स का छापा, रात से ही रेड जारी

अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित रोड नंबर 4 एक घर में इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। बताया जा रहा है कि यह घर किसी अनिल सिंह नामक इंजीनियर का है। जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह के घर मंगलवार रात से ही छापेमारी हो रही है।

रांची : विहिप का सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव 27 को, 51 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में 

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रांची महानगर सेवा विभाग बजरंग दल के सहयोग से सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को करेगा। यह कार्यक्रम कांके के सुकुरहुटू स्थित गौशाला प्रांगण में होगा। इस दौरान 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।

रांची : बिना नक्शा के बने भवनों को रेगुलराइज करने का संघर्ष अब ले रहा मूर्त रूप- संजीव विजयवर्गीय

रांची शहर सहित पूरे झारखंड में बिना नक्शा पास किए बने भवनों के मालिक काफी समय से भय के माहौल में रह रहे हैं। आए दिन नोटिस व मकान टूटने का डर बना रहता है। ऐसे में इनकी आवाज बनकर लगातार 2 वर्षों से पूर्व में बने बिना नक्शा पास भवनों को नियमित कराने का प्रया

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष मिले विद्युत कर्मियों से, सुनी समस्या

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ  के अध्यक्ष अजय राय ने आज रांची ट्रांसमिशन वन के अंतर्गत आने वाले हटिया  ग्रिड का दौरा किया वहां कार्यरत विद्युत कर्मियों से उनकी समस्याएं सुनी।  विद्युत कर्मियों ने बताया कि 16 नवंबर से नई एजेंसी गीत राज प्राइवेट लिमिटेड  ने

रांची : SS मेमोरियल कॉलेज में छात्रों ने दिया धरना, कहा- हमें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर ना करे प्रबंधन

सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओ को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने मुख्यगेट पर तालाबंदी की। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

रांची : मेयर आशा लकड़ा ने किया 1.86 करोड़ की लागत से 6 योजनाओं का शिलान्यास

रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा ने शुक्रवार को 1.86 करोड़ की लागत से सड़क व नाली निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने वार्ड- 02, 03, 04, 34 व 53 में 1.86 करोड़ की लागत से कुल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया।

रांची : रांची मेयर पद को SC किए जाने पर विभिन्न आदिवासी संगठन जता रहे विरोध, कहा- आंदोलन होगा 

रांची नगर निगम में अब मेयर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इधर केंद्रीय सरना समिति की तरफ से इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।

रांची : यादव महासभा कल जयपाल सिंह स्टेडियम से निकालेगा पैदल मार्च, हजारों युवा लेंगे भाग

प्रदेश यादव महासभा झारखंड के द्वारा कल यानि 18 नवंबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह पैदल मार्च जयपाल सिंह स्टेडियम से शहीद चौक तक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। यादव महासभा झारखंड मीडिया प्रभारी शिव कुमार सिंह यादव ने कहा है कि पैदल मार

Khunti : राष्ट्रपति भवन गया खूंटी का ड्रैगन फ्रूट, इस व्यक्ति ने अपने खेत से भिजवाया था

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में मंगलवार को पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पहली बार किसी राष्ट्रपति के कदम यहां पड़े थे। बिरसा मुंडा के वंशजों ने उनकी खूब खातिरदारी की। उनके वंशजों ने कांसे की थाली में उनके पांव धोए।

रांची : UPA विधायकों को रांची में ही रहने का निर्देश, कल JMM कार्यकर्ताओं का महाजुटान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी ने 17 नवंबर को है। सत्ता पक्ष में बैठकों का दौर आज दिन भर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि सत्तापक्ष के सारे विधायक रांची में रहेंगे।

रांची : 3 दिसंबर को ऑड्रे हाउस में लगेगा दिव्यांगों के लिए कला प्रदर्शनी

दिव्यांगों की प्रतिभा को प्रोतसाहित करने एवं उनके व्यवसाय के लिए समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए एक विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 3 दिसंबर 2022 को ऑड्रे हाउस में आयोजित किया जा रहा है।

रांची : जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव में जमीन कारोबारी आजाद हुसैन (50) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही आबाद अंसारी पर लगा है। आजाद हुसैन कांके थाना क्षेत्र के पतराटोली का रहनेवाला था। वह जमीन का करोबार करता था।  मृतक के भाई ने पिठोरिया थाने में

Load More