चान्हो के सिलागाई नदी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बालू निकालने के दौरान चाल धसने से एक युवक की मौत हो गई है।
झारखंड के खूंटी जिले में नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 3 महीने में 70 नाबालिग लड़कियों का प्रसव कराया गया है।
ट्रेन में काफी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन दूसरे चरण में 5 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को रांची रेल मंडल प्रशासन ने की। रांची के रास्ते कोयंबटूर-बरौनी विशेष ट्रेन 24 अप्रैल से 25 जून तक प्
रांची से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ज्वाइन किया है। उन्होंने इस आस में कांग्रेस ज्वाइन किया था कि उनको पार्टी टिकट देगी। द फॉलोअप से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
राजधानी रांची में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। होटवार के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में पिछले दिनों कुक्कुटों की मौत की सूचना के बाद आईसीएआर- राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए सैंपल में एच 5 एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।
एक विवाह समारोह में रसमलाई खाने से लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनको चक्कर भी आने लगा। देखते-देखते मामला इस कदर गंभीर हो गया कि 50 से अधिक लोगों को पास के अस्पताल में एडमिट करना पड़ा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
देर रात मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क के समीप हुए सड़क हादसे पर झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा (झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है।
रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को कुचल दिया है। घटना सोमवार की देर शाम की है।
कार का टायर फटने से 5 बारातियों की मौत हो गयी। मरने वालों में दूल्हे का भाई भी शामिल है। वहीं, दूल्हे की जान बच गयी है। मिली खबरों में बताया गया है कि दूल्हे की जान उसकी शेरवानी की वजह से बच गयी।
बेड़ो थाना के चरिमा गांव में एक राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई है। मिस्त्री की पहचान सरवर अंसारी (27) के रूप में हुई है।
रिम्स के सर्जरी वार्डा से एक कैदी हथकड़ी निकाल कर भाग गया है। कैदी की पहचान श्याम किशोर चौधरी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। जो पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।