झारखंड में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर हर बूथ पर व्यवस्थाएं तय कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी के साथ चार मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। सभी की जिम्मेदारियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।