BY Suraj Thakur Aug 28, 2026
भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को चिलगो गांव पहुंचकर विस्थापित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जमीन, आवास और आने वाली पीढ़ियों के पुनर्वास को लेकर सरकार और संबंधित कंपनी की व्यवस्था पर सवाल उठाए।