BY Rani Singh Apr 21, 2026
पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत लातेहार जिले के छिपादोहर पश्चिमी वन क्षेत्र के गुरीकरम जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। महुआ चुनने गई दो महिलाओं पर जंगली भैंस ने हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।