राजधानी रांची में करणी सेना का 7वां स्थापना दिवस उत्साह और नारों के बीच मनाया गया। करम टोली चौक स्थित प्रेस क्लब (स्व. हरि नारायण सिंह सभागार) में आयोजित समारोह में “जय भवानी, जय महाराणा” और “भारत माता की जय” के जयघोष से माहौल गूंज उठा।