राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।
झारखंड में JPSC-JSSC की प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित गड़बडी के खिलाफ जारी आंदोलन को आखिरकार बॉलीवुड से समर्थन मिला है। अभिनेता, लेखक और गायक पीयूष मिश्रा ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
पेपर लीक और छात्रों से शिक्षा के मौलिक अधिकार को छीनने के खिलाफ देश भर में जारी छात्र-युवा आंदोलन को झारखंड आंदोलनकारी अधिकार मंच ने समर्थन दिया है।