आज कई देशों में चुनाव हो रहे हैं लेकिन, पूरी दुनिया सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की तरफ देख रही है। स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में युवा मतदाता विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 28 फरवरी तक राज्य में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।