गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के माँझाटोली स्थित बगीचा मैदान आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समारोह 'कार्तिक जतरा' में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही पलों में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाली हैं।
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
झारखंड में बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। पाकुड़ के उपायुक्त (DC) मनीष कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
CM हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ राष्ट्रपति से मिलने लोक भवन पहुंचे। राष्ट्रपति फ़िलहाल तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक आयोजन में शामिल होने के लिए गुमला पहुंच रही हैं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में दो दिवसीय अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम 'कार्तिक जतरा' का आयोजन किया जा रहा है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 1,927 अभ्यर्थियों को आज, 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र सौपेंगे।
झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज कहा कि “मेरे रहते किसी भी आदिवासी या उसके परिवार के साथ अन्याय नहीं हो सकता।” उन्होंने यह संतोष व्यक्त किया कि धनबाद के अस्पताल परिसर से लापता हुई एक आदिवासी बच्ची को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उसकी मां
पार्श्व अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट, वाईबीएन विश्वविद्यालय एवं जन कल्याण आवाम वन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में “रांची साहित्य महोत्सव” का सफल आयोजन रांची में किया गया।
दिशोम जाहेर, करनडीह में आज आयोजित 22वें संताली “परसी महा” एवं ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में समारो
राजधानी रांची में पुलिस निगरानी में रखे गए करीब 200 किलो गांजा चूहों के द्वारा खा जाने का मामला सामने आया है। और यह जानकरी पुलिस ने कोर्ट को दी है।
जमशेदपुर सोमवार को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उत्सव का गवाह बनी। अवसर था ओलचिकी लिपि का शताब्दी समारोह, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से संथाली गीत गाकर पूरे माहौल को भक्ति और गौरव से भर दिया।
माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में जमशेदपुर में आयोजित 22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि शताब्दी समारोह का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।