जामताड़ा के गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर अवैध कोयला परिवहन का मामला सामने आया है। नारायणपुर और मिहिजाम क्षेत्र में फर्जी चालान के सहारे ट्रकों से हो रही कोयले की ढुलाई और प्रशासनिक निष्क्रियता पर विशेष रिपोर्ट।
जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर, समाहरणालय कंबाइन बिल्डिंग से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर प्रतिदिन चित्रा ECL के डंपरों से टनों कोयला अवैध रूप से उतारा जा रहा है