गोड्डा जिले में बीते 22 फरवरी की रात हुई जेवर दुकान चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में हुई इस घटना में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी की गई जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।