logo

गोड्डा : महागामा में जेवर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार, 2.7 ग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी बरामद

tbhwry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिले में बीते 22 फरवरी की रात हुई जेवर दुकान चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में हुई इस घटना में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी की गई जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया। अज्ञात अपराधियों ने एक जेवर दुकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी किए थे। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। गठित टीम ने मानवीय और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तुरंत अनुसंधान शुरू किया और घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र निवासी एनामुल (21 वर्ष) और मो. मिस्टर उर्फ मिस्टर आलम (21 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा, बिहार के भागलपुर और बांका से आर्यन कुमार उर्फ विष्णु (22 वर्ष), मो. साहुल उर्फ इमरान (26 वर्ष), राकेश कुमार (19 वर्ष) और मो. सरफराज आलम (21 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 2.7 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 800 ग्राम चांदी के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें, एक खंती/सबल और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 फरवरी की रात हुई जेवर दुकान चोरी का मामला अब सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सोना-चांदी के आभूषणों के साथ कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

 

Tags - Godda jewelry theft news Mahagama police jewelry case Godda theft suspects arrested Jewelry shop robbery Godda district Jewelry recovered Godda police Jewelry theft investigation SIT Godda Gold and silver stolen jewelry Godda Jewelry shop burglary