गढ़वा के धुरकी प्रखंड में कनहर नदी के घाटों से अवैध बालू उत्खनन, वनभूमि पर भंडारण और पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।