झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व विदेश मंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
देश के पूर्व विदेश मंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।