logo

CM हेमंत सोरेन ने कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर व्यक्त किया शोक

DGDG.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व विदेश मंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 2:45 बजे बेंगलुरु स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा के निधन की दुःखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
 

Tags - Former Foreign Minister SM Krishna Former CM of Karnataka CM Hemant Soren Jharkhand News