बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को हुए भयावह विमान हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 25 बच्चे शामिल हैं। हादसे में लगभग 170 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।