धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के फैंस मीट में बेकाबू हुई भीड़, बैरियर टूटने और हंगामे के बाद पुलिस ने बंद कराया कार्यक्रम।
धनबाद के कुर्मी डीह पांडे बस्ती के पास अचानक जमीन धंसने से दो गोफ बने और गैस रिसाव से दहशत फैल गई। BCCL ने फेंसिंग कर भराई का काम शुरू किया है, जबकि स्थानीय लोगों ने जल्द पुनर्वास की मांग की है।
300 रुपये की रिश्वत से जुड़ी कानूनी लड़ाई तीन दशक से ज्यादा समय तक चली। वर्ष 1993 में दर्ज इस मामले में धनबाद की वासुदेवपुर कोलियरी के तत्कालीन पीएफ क्लर्क समीर कुमार चौधरी को ट्रायल कोर्ट ने दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।
धनबाद के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में शुक्रवार सुबह प्रसिद्ध कोयला कारोबारी दीपक शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसते हुए पांच लोगों को समन जारी किया है।
धनबाद के बाघमारा स्थित बरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात युवक मधु मंडल पर बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। घटना में युवक बाल-बाल बचा, पुलिस सीसीटीवी और खोखों के आधार पर जांच कर रही है।
युवती ने धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी में अपने प्रेमी और उसके परिवार पर छह वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, लाखों रुपये के जेवर और नकदी हड़पने तथा बाद में साथ छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।
धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों टैंक के भीतर सेंटरिंग खोलने के लिए उतरे थे
कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो आर्थिक अभाव भी मंजिल की राह नहीं रोक सकता। धनबाद की भूदा बस्ती की रहने वाली दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है।
धनबाद के एमपीएल ओपी क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 79 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने इलाके के तिलतोड़िया निवासी युवक पर जबरन दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है।
धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया। यह मुठभेड़ रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रिवरसाइड के बंद पड़े