सोमवार यानी 1 अप्रैल से राज्यभर के जिला अदालतों में सुनवाई का समय बदल जाएगा। फ़िलहाल झारखंड की निचली अदालतों में डे कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विदेशी महिला को 20 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के सामान में कोकीन बड़ी सफाई से छिपाई गई थी।
महगामा से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह वायरल ऑडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पांडेय सिंह कथित तौर पर पैसों की लेनदेन की बात कर रही हैं।
बैंक अकाउंट सीज होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे न तो पैम्फलेट छपवा पा रहे हैं न विज्ञापन बुक करा पा रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर आज यहां चल रहे झारखण्ड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं राष्ट्रीय युवा शक्ति के अनशन और धरना प्रदर्शन को हटा दिया।
इवीएम पर फिर एक बार विश्वास जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो रिट याचिकाएँ खारिज कर दीं। इनमें एक याचिका 19 लाख से अधिक इवीएम के गुम हो जाने से संबंधित थी जबकि दूसरी चुनाव में बैलेट पेपर के उपयोग से संबंधित थी।
रांची के हवाई नगर रोड नंबर 6 में सुबह से ही अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह के यहां ईडी की छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार उनके आवास से करीब 20 लाख रुपये कैश मिले हैं।
कांग्रेस ने लोकसभा के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
दुमका में गैंगरेप का शिकार हुई स्पेनिश महिला टूरिस्ट को आज 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। महिला की ओर से उसके पति ने 10 लाख का चेक अधिकारियों के हाथों लिया।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या गीता कोड़ा ने प्रदेश में कांग्रेस के नाराज विधायकों के लिए भगदड़ की राह खोल दी है? बता दें कि, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन सरकार के गठन में मंत्रिपद को लेकर कांग्रेस पार्टी के 17 में से 12 विधायक नाराज
झारखंड में मंत्रिपद पर कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सारे अपने परिवार के सदस्य हैं।
कांग्रेस के नाराज 8 विधायक दिल्ली से रांची पहुंच गये हैं। इन विधायकों ने कहा है कि दिल्ली में सीनियर नेताओं से बातचीत में बदलाव के आश्वासन मिले हैं।