छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइकिल से पानी छिटकने पर व्यक्ति ने नाबालिग को थप्पड़ मारा तो 16 साल के नाबालिग ने हथौड़ी से कूचकर व्यक्ति की हत्या कर दी। मिली खबर के मुताबिक मृतक बिहार के निवासी थे। पुलिस को घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से इसके सबूत मिले हैं।