झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर एक बार फिर विशालकाय बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की विशेष टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मामला बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव का है