लातेहार जिला के बरवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार संत क्लारेट लेदगाई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक पिकअप वैन स्कूल छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।