BY Nancy Oraon Nov 14, 2026
घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोराडाबर गांव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य देवानी मूर्मू और पुलिस को दी गयी।