सरायकेला:
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ु प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांव ईचाडीह के अनुपम लाहा ने ISC इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में 459 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुपम लाहा इंटर कॉलेज तिरूलडीह के छात्र हैं। पिता प्रणवचन्द्र लागा गांव में ही एक छोटा सा किराना स्टोर चलाते हैं वहीं मां अर्चना लाहा गृहिणी है।
अनुपम लाहा ने सीमित संसाधनों और आर्थिक मुश्किलों को अपनी शिक्षा में बाधा नहीं बनने दिया और अथक प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया है।
अनुपम लाहा भविष्य में सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

तीनों संकायों में लड़कियों का दबदबा
आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। तीनों संकायों में लड़कियों का दबदबा है। साइंस स्ट्रीम में रशीदा नाज ने स्टेट टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में श्वेता प्रसाद टॉपर बनी हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में बोकारो की छोटी कुमारी ने टॉप किया है। तीनों ही लड़कियां निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। ओवरऑल प्रदर्शन भी बढ़िया रहा है।