logo

CWG2022 : पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में देश को दिलाया पहला गोल्ड

gold_badminton1.jpg

बर्मिंघम:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत की महिला शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने बैडमिंटन में पहला गोल्ड (Gold Medal) जीत लिया है। उनके सामने कनाडा की 30 साल की शटलर मिशेल ली की चुनौती थी। सिंधु ने पहला सेट 21-15 से जीता। वहीं दूसरा मैच 21-13 से जीता।


एकल स्पर्धा में पहला स्वर्ण
 कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में सिंधु का एकल स्पर्धा में यह पहला स्वर्ण पदक है। मिशेल ली वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को हराया था। ऐसे मे सिंधु ने मिशेल ली से उस हार का बदला भी ले लिया। बता दें कि इसके साथ ही भारत का कुल मेडल संख्या 56 हो गई है। इसमें 19 गोल्ड,15 सिल्वर औऱ 22 कांस्य पदक शामिल हैं।

सेमीफाइनल में सिंगापुर की जिया मिन को हराया
इससे पहले पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में सिंगापुर की जिया मिन को हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी। सिंधु ने जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराया था। 27 वर्षीय सिंधु ने मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में मिश्रित स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है।