logo

INDvsWI : भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों पर संकट, नहीं मिला है वीजा

t20_india_vs_wi1.jpg

डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (WestIndies) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। सीरीज के बाकी बचे 2 मुकाबले अमेरिका में खेले जाने हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या आखिरी 2 मुकाबले खेले जा सकेंगे। दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज को आखिरी 2 मुकाबले खेलने के लिए मियामी जाना है लेकिन अभी तक खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिल सका है। चौथा टी20 मुकाबला 6 अगस्त को प्रस्तावित है लेकिन वीजा की दिक्कत हो गई है। 

अमेरिकी दूतावास में होगी बैठक
क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, वीज़ा से जुड़ी दिक्कत के लिए भारत और वेस्टइंडीज़ के टीम गुआना जाएगी। यहां पर अमेरिकी एंबेसी है। वहां वीज़ा के लिए सभी खिलाड़ियों की बैठक होनी है। आखिरी 2 मुकाबले अमेरिका में करने के पीछे की उद्देश्य अमेरिका में किक्रेट को बढ़ावा देना है। ऐसे में अगर भारत जैसी लेकप्रिय टीम वहां खेलेगी तो दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, वीजा संबंधी दिक्कतों की वजह से पांच मैच की सीरीज़ के आखिरी 2 मैच में अड़चन आ रही है।

तीसरा मुकाबला भारत की झोली में
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में टारगेट पूरा कर जीत दर्ज की।