logo

IND vs ENG : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, विराट को आराम और धवन को मौका

india.jpg

लंदन:
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे की 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। हालांकि, एक बुरी खबर यह है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। जिस कारण वे इस मुकाबले से बाहर हैं। 

शिखर धवन  की वापसी
वहीं इस मैच में काफी समय बाद शिखर धवन बतौर ओपनर खेलते दिखेंगे। और इसके अलावा लम्बे समय बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन साथ खेलते दिखेंगे। दोनों खिलाड़ी टीम को अच्छी शुरूआत देने की उम्मीद से उतरेंगे। इसके अलावा  सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर और ऋषभ पंत नंबर-5 पर बैटिंग करेंगे हैं। हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे।


भारत की प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा