logo

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, शुभमन गिल को हुआ डेंगू

shubham_gill.jpg

द फॉलोअप डेस्क

वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। 8 अक्टूबर को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के इन्फॉर्म बल्लेबाज और ओपनर शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। जानकारी के अनुसार गिल बीमार पड़ गए हैं। वो डेंगू पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में उनका कंगारू टीम के खिलाफ खेलना मुश्किल लग रहा है। 


खेलने पर फैसला आज
इंडियन एक्सप्रेस के खबर के मुताबिक गिल का कंगारू के खिलाफ खेलने का फैसला शुक्रवार यानी आज किया जाएगा यदि गिल मैच नहीं खेलते हैं तो उनके जगह पर कप्तान रोहित शर्मा के साथ इशान किशन या फिर kl राहुल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं बता दे की ऑस्ट्रेलिया की टीम भी चोट से जूझ रही है। ऑलराउंडर मार्कस स्टाेइनिस हैमस्ट्रिंग के चलते भारत के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N