डेस्क:
भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड(BCCI) ने वेस्टइंडीज दौरे(West Indies tour) के लिए टीम की धोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में विराट कोहली(Virat Kohli),बुमराह(Bumrah) और युजवेंद्र चहल(Yuzvendra Chahal) को आराम दिया गया है। वहीं आर अश्विन(R Ashwin) और कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) की टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही केएल राहुल(KL Rahul) और कुलदीप यादव को फिलहाल अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। बता दें कि भारतीय टीम 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच 5 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगी।
Rohit Sharma (C), I Kishan, KL Rahul*, Suryakumar Yadav, D Hooda, S Iyer, D Karthik, R Pant, H Pandya, R Jadeja, Axar Patel, R Ashwin, R Bishnoi, Kuldeep Yadav*, B Kumar, Avesh Khan, Harshal Patel, Arshdeep Singh.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2022
*Inclusion of KL Rahul & Kuldeep Yadav is subject to fitness.
पहला मुकाबला 22 जुलाई को
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। इसके अलावा दो टी20 मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। शेड्यूल के अनुसार, भारतीय टीम 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे पर रहेगी। वहां पहले 22 से 27 जुलाई तक 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। 29 जुलाई से 7 अगस्त के बीच पांच टी-20 मुकाबले होंगे।

यह है टी-20 टीम
रोहित शर्मा (कैप्टन), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, रवि बिश्ननोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

यह वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।