logo

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 82 रन बनाए, टूर्नामेंट में दूसरी फिफ्टी

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 82 रन बनाए, टूर्नामेंट में दूसरी फिफ्टी

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव का जलवा सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में बरकरार है। बीसीसीआई की इस घरेलू टी20 ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगल रहा है। आज, गुजरात के खिलाफ मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 29 गेंदों  पर 82 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 282.75 का रहा। सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हराया और सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में जड़ा फिफ्टी
इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के खिलाफ महज 21 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। उन्होंने तब 6 चौके और 5 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने उस मैच में महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। गौरतलब है कि हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने भारत के टी20 स्क्वायड में वापसी की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि मैं घरेलु सीजन में अच्छे प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम का दरवाजा तोड़ना चाहता हूं।

मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया
सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में आज गुजरात और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन बनाए। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने पहले  2 विकेट महज 254 रन के स्कोर पर गंवा दिए  थे। हालांकि, उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महज 29 गेंदों पर 82 रन की पारी खेलकर गुजरात से जीत छीन ली। सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई ने आउट किया, हालांकि वह टीम की जीत सुनिश्चित कर चुके थे। 

 

Tags - Surya Kumar YadavSyed Mustaq Ali T20 TournamentBCCISportsCricket