डेस्क:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वापसी करने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि शिखर धवन ने 2014 और 2016 में दो टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया है। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में भी शिखर धवन ने कई अच्छी पारियां खेलीं। लगा था कि चयनकर्ता उनके नाम पर विचार करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
India great Gavaskar expects veteran batter Dhawan to miss T20 World Cup
— ANI Digital (@ani_digital) June 21, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/Vy4xOboMZw#ShikharDhawan #SunilGavaskar #BCCI #Cricket #ICC #ICCT20WorldCup pic.twitter.com/TpMqcUJlbg
धवन को हालिया सीरीज में नहीं चुना गया
शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की हालिया टी20 सीरीज में नहीं चुना गया। आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैचों की सीरीज में भी धवन की अनदेखी की गई। चयनकर्ताओं ने धवन के ऊपर युवा और प्रतिभाशाली रितुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को धवन के ऊपर तरजीह दी। धवन को रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सलामी बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में भी धवन को मौका नहीं मिलना दिखाता है कि चयनकर्ता अब उनसे आगे देख रहे हैं।
रितुराज और ईशान किशन पर दिखाया भरोसा
पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि ऐसे वक्त में जबकि केएल राहुल चोटिल हैं, तब भी इस बात की संभावना नगण्य है कि चयनकर्ता शिखर धवन की तरफ सोचें। सुनील गावस्कर ने दो टूक कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप स्क्वायड में शिखर धवन को नहीं देख रहा हूं।
उन्होंने कहा कि यदि टी20 विश्व कप में शिखर धवन को होना होता तो वे दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज का हिस्सा होते, जबकि रोहित और राहुल नहीं थे।

रोहित और राहुल होंगे बेस्ट ओपनिंग पेयर्स
सुनील गावस्कर ने कहा कि हालिया दक्षिण अफ्रीका सीरीज में रितुराज गायकवाड़ भले ही नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हों लेकिन उन्होंने एक अर्धशतक लगाया और दिखाया कि उनमें प्रतिभा है। ईशान किशन ने 2 अर्धशतक के साथ बेहतरीन इंटेंट दिखाया।
टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट ओपनिंग कॉंबिनेशन क्या होगा ये वहां के हालात और फिट खिलाड़ियों की मौजूदगी पर निर्भर करता है। हालांकि, गावस्कर ने कहा कि मैं विश्व कप में रोहित और राहुल को ओपन करते देखना चाहूंगा।